अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के नये अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री ए. एन. सहाय,
श्री अनिमेष नन्दन सहाय,08 फरवरी,2011 को महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाले । इसके पहले श्री सहाय सीएमपीडीआईएल,रॉंची में निदेशक(तकनीकी/आरडी एंड टी) के पद पर कार्यरत थे। बी-टेक,एमबीए(फाइनेंस) उपाधि प्राप्त श्री सहाय कोल इंडिया लिमिटेड के विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं । आप नई परियोजनाओं के प्लानिंग एंड डिजाईन के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं । आपने मचुचुमा कोलफील्ड्स, तंजानिया(अफ्रिका) में बेधन संबंधित फील्ड वर्क का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है और जापान तथा मनीला के ग्राहकों के लिए विभिन्न शोध कार्यक्रमों को पूरा किया है। आपने कोयला नियंत्रण संगठन में कोयला नियंत्रक रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान कोयला उद्योग को चलानेवाले लिगल फ्रेम वर्क का अच्छा ज्ञान प्राप्त किया है, साथ ही सीएमपीडीआई में महाप्रबंधक(वाणिज्य विकास के पद पर कार्य करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरार्ष्ट्रीय क्षेत्र में विपणन कुशलता प्राप्त की है ।
पूरा एमसीएल परिवार अपने नये अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करता है।

