गुणवत्ता
एमसीएल के कार्य क्षेत्र में गुणवत्तावाले कोयले का प्रेषण सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी उपभोक्ताओं को गुणवत्तावाले कोयले के प्रेषण का सर्वेत्तम प्रयास किया जाता है ताकि उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत संतुष्टि मिल सके।
इसके लिए एमसीएल सभी उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार सही आकार के कोयले की आपूर्ति करती है। एमसीएल सड़क मार्ग से शत-प्रतिशत वजन कर प्रेषण करती है तथा रेल मार्ग से निकट भविष्य में 98% वजन कर प्रेषण करेगी।
एमसीएल में 8 कोयला विश्लेषण प्रयोगशालाऍं हैं जिनमें से 5 में नवीनतम सॉफीस्टीकेटेड उपकरण जैसे ऑटो इलेक्ट्रानिक बम्ब कैलोरी मीटर लगा हुआ है। इस तरह के उपकरणों से यूएस व्ही और कोयले की ठीक ठीक श्रेणी दो घंटे में निश्चित की जाती है और अंत में एमसीएल कोल सीम के वार्षिक कोल ग्रेड डिक्लेयरेशन,स्टॉक एवं रेलवे साइडिंग पर कोल स्टॉक हेतु बीआईएस के आधार पर सभी नमूनों और विश्लेषण नियमों को अपना रही है।

