पर्यावरण


पर्यावरण प्रबंधन सुविधाऍं

ओबी डम्‍प पर वृक्षारोपण

प्रत्‍येक परियोजना के खनन कार्य किये हुए क्षेत्र पर नियमित रूप से भूमि सुधार का कार्य किया जाता है । 31 मार्च,2006 तक 2678 हेक्‍टेयर (खोदी गयी जगह) में से 1872 हेक्‍टेयर भूमि का सुधार किया गया। किये गये भूमि सुधार में से 1105 हेक्‍टेयर का जैविक सुधार किया गया।

कंपनी में नियमित रूप से वृक्षारोपण का कार्य परियोजनाओं के आस पास किया जाता है । वर्ष 1992-93 से अब तक 37.52 लाख वृक्ष लगाये गये हैं।


वर्ष
किया गया वृक्षारोपण
(ऑंकड़े लाख में)
1992 3.12
1993 3.80
1994 3.83
1995 2.46
1996 3.14
1997 3.53
1998 3.12
1999 3.48
2000 3.03
2001 2.60
2002 2.17
2003 0.75
2004 2.77
2005 3.69
2006 2.35
2007 0.96

Treatment Plant

एकीकृत जलापूर्ति योजना(आईडब्‍लू एसएस)
तालचेर में जल शुद्धिकरण संयंत्र


कल्‍याणकारी गतिविधियॉं


विस्‍तार कार्यक्रम के तहत कल्‍याणकारी कार्यों पर विशेष ध्‍यान दिया गया है।

दिनांक 31.3.2008 के अनुसार एमसीएल में आवासीय संतुष्टि का प्रतिशत 79.96 है। कर्मचारियों के बच्‍चों के लिए स्‍कूल की अच्‍छी सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है। दोनों कोयलांचलों में अनेक जलापूर्ति योजनाऍं लागू हैं। कर्मचारियों के क्‍वार्टरों में जलापूर्ति की संतुष्टि श‍त-प्रतिशत है। इसके अलावे खदानों के आसपास बसे गॉंवों में जलापूर्ति की व्‍यवस्‍था सब-मरसीबल पम्‍प के साथ डीप बोर होल,पंप के साथ ट्यूब वेल,टैंकरों के द्वारा पोर्टेबल पेय जलापूर्ति योजना और पाईप के द्वारा जलापूर्ति की जाती है।


Nehru Shatabdi Central Hospital

नेहरू शताब्‍दी केंद्रीय अस्‍पताल

सामुदायिक विकास पर खर्च

वर्ष व्‍ययित राशि
((लाख रु. में)/STRONG>
1992-93 46.57
1993-94 77.57
1994-95 167.85
1995-96 256.33
1996-97 458.60
1997-98 531.31
1998-99 493.40
1999-00 289.92
2000-01 369.58
2001-02 270.38
2002-03 466.01
2003-04 353.41
2004-05 481.0/8
2005-06 379.47
2006-07 250.87
2007-08(अस्‍थायी) 980.21


आवास

दिनांक 31.3.2008 के अनुसार एमसीएल में आवासीय संतुष्टि का प्रतिशत 79.96 है।

Jagannath Kalakendra

जगन्‍नाथ कलाकेंद्र

Bharatpur Township

Tभरतपुर कालोनी का टाऊनशीप


चिकित्‍सा सुविधाऍं

कर्मचारियों एवं उनके हकदार आश्रितों के स्‍वास्‍थ्‍य की देखभाल एमसीएल औषधालयों,अस्‍पतालों एवं केंद्रीय अस्‍पतालों के माध्‍यम से की जाती है जो पूरे कोयलांचल में फैले हुए हैं । दोनों केंद्रीय अस्‍पतालों में अत्‍याधुनिक डायग्‍नोसि‍स सुविधा के साथ –साथ सभी प्रकार की सभी प्रमुख विशेषज्ञ एवं चिकित्‍सा सुविधाऍं उपलब्‍ध हैं।

डायग्‍नोसिस एवं निदान सुविधाओं के अलावे एमसीएल निवारक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सुविधाऍं ,टीकाकरण, स्‍कूल स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम, ग्राम्‍य स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम,परिवार कल्‍याण शिविर,और नेत्र चिकित्‍सा शिविर ,प्रोत्‍साहक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सेवाऍं (स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य जागरुकता,सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाऍं, कर्मचारियों के लिए ऑपरेशनल स्‍वास्‍थ्‍य सेवाऍं और पुनर्वास स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल जैसे भिन्‍नक्षम लोगों के लिए शिविर,बधिरों के लिए शिविर इत्‍यादि न केवल कर्मचारियों के लिए बल्कि कोयलांचल के आसपास रहनेवालों के लिए भी लगाये जाते हैं।

Eyecamp in MCL

एमसीएल में नेत्र शिविर का आयोजन


आज की तारीख में एमसीएल में उपलब्‍ध चिकित्‍सा सुविधाऍं निम्‍नलिखित हैं:-


क्र.सं. मद 1992 दिनांक 31.03.2008 को स्थिति
1. अस्‍पतालों की संख्‍या 04 06
2. डिस्‍पेंसरियों की संख्‍या 09 16
3. शैय्या की संख्‍या 198 364
4. शैय्या एवं कर्मी का अनुपात 1:101 1:57
5. डॉक्‍टरों की संख्‍या 59 101
6. एम्‍बुलेंसों की संख्‍या 21 38
7. मोबाईल वैनों की संख्‍या - 02

 

आवधिक चिकित्‍सा जॉंच 3464 (कैलेण्‍डर वर्ष 2007 के लिए)
परिवार कल्‍याण 1353 वर्ष 2006-07 के लिए