परियोजनाओं का विवरण
एमसीएल में 45 स्वीकृत खनन परियोजनाएं हैं जिनकी कोयला की क्षमता 190.83 एमटीवाई है। इन 45 परियोजनाओं पर कुल पूंजीगत व्यय रु.6076.78 करोड़ है इसमें से 28(क्षमता 73.98 एमटीवाई) परियोजनाएं रु.2348.61 करोड़ की पूंजीगत निवेश पर 1.4.2009 तक पूरी हो गई हैं। 28 पूर्ण हुई परियोजनाओं में से दो परियोजनाएं नि:शेष (बलंडा ओसीपी एवं बसुन्धरा ईस्ट ओसीपी) हो गई है । एक विस्तार परियोजना लजकुरा (विस्तार(2.50 एमटीवाई,1.50 एमटीवाई वृद्धि) अल्प समय में अनुमोदित होनी है।
फारेस्ट्री क्लीयरेंश प्राप्त होने में देरी के चलते गर्जनबहाल ओसीपी(10.00 एमटीवाई) का अनुमोदन तत्कालिक रूप से स्टाल्ड है। 17 चालू परियोजनाएं और दो संयुक्त परियोजनाएं गोपाल प्रसाद ओसीपी 15.00 एमटीवाई),तलाबीरा ओसीपी 20.00एमटीवाई) रु.3728.17 करोड़ का पूंजीगत निवेश है, को लागू किया जा रहा है।

